हिरोशिमा की घटना विज्ञान का भयानकतम दुरुपयोग है। आपकी दृष्टि में विज्ञान का दुरुपयोग कहाँ-कहाँ और किस तरह से हो रहा है।

हिरोशिमा पर परमाणु-बम गिराया जाना ऐसी घटना थी जिसने संपूर्ण मानवता को हिलाकर रख दिया था| यह विज्ञान का निकृष्टतम प्रयोग था और इसके गंभीर दुष्परिणाम हुए| विज्ञान के अन्य भयानकतम दुरूपयोग इस प्रकार हैं-

(क) विज्ञान की मदद से जन्म से पहले ही लिंग का पता आज लगाया जा सकता है और इसी कारण से कन्या भ्रूण हत्या को बढ़ावा मिलता है|


(ख) कंप्यूटर में अनेक प्रकार की सूचनाएँ सुरक्षित रखी जा सकती हैं एवं इसके अन्य महत्वपूर्ण उपयोग भी हैं लेकिन आजकल सायबर धोखाधड़ी बहुत अधिक बढ़ गयी है| जिसके शिकार अधिकतर आम लोग हो जाते हैं|


(ग) सुरक्षा के लिए हथियारों का निर्माण तो ठीक है लेकिन इसी विज्ञान का प्रयोग कर आतंकवादी हथियारों का निर्माण कर लेते हैं और फिर समाज में हिंसा फैलाते हैं|


(घ) ऐसे रसायन जो प्रकृति के लिए हानिकारक हैं उनका उपयोग मानव द्वारा वर्तमान में बड़े स्तर पर किया जा रहा है| इन रसायनों का बहुत भयानकतम असर वातावरण पर हो रहा है जोकि मानव के अस्तित्व के लिए भी खतरा बन सकता है|


7